झांसी, सितम्बर 25 -- Jhansi News: झांसी। नगरीय निकायों में नाले नालियों की सफाई को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने समीक्षा बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि बाकी जो भी कार्य है उनको 15 दिन के भीतर पूरा करा दें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने कहा कि लापरवाही न की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा 15वें वित्त आयोग के टाइड एवं अनटाइड ग्रांट के अंतर्गत शासन से अवमुक्त धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों तथा शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर पालिका परिषद समथर एवं बरुआसागर में कुछ कार्य अभी तक प्रारंभ न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। निर्देश दिए गए कि जिन विकास कार्यों का अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें प्रत्येक दशा में 15 दिवस के अंदर प्रारंभ कराया जाए।समीक्षा के दौरान समस्त नगरीय निकायों...