झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी में धार्मिक पंडाल के पास ई-रिक्शा हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुरानी नजाई इलाके में हुए इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। एक पक्ष का कहना है कि पंडाल के आसपास ई-रिक्शा खड़ा होने से आवागमन बाधित हो रहा था, वहीं दूसरे पक्ष के अभिषेक ने पंडाल कमेटी पर अपने पूरे परिवार के साथ मारपीट करने और उसकी मां पर बाइक चढ़ाने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। झांसी के पुरानी नजाई इलाके में ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। बताया जा रहा है कि इलाके में देवी मां की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। पंडाल कमेटी के पक्ष का आरोप है कि पंडाल के आसपास ई-रिक्शा खड़...