झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शुक्रवार को चिरगांव मंडी परिसर में एक दिन में एक हजार कुंतल तक धान के भाव गिरने से किसान आक्रोशित हो गए। वह सड़क पर उतर आए और उन्होंने जाम लगा दिया। उन्होंने मंडी सचिव व व्यापारियों की मिलीभगत से भाव गिराने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानें। किसानों का आरोप है कि गुरुवार को धान की फसल का भाव 4,200 रुपए प्रति कुंतल था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण-किसान अपना धान लेकर मंडी परिसर पहुंचे। जहां ही खरीद शुरू हुई तो चिरगांव मंडी में धान की खरीद 3,200 रुपए रुपए प्रति से की जा रही थी। एक दिन में एक हजार रुपए की गिरावट से किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने धान बेचने से मना कर दिया। किसानों का कहना है कि महज एक रात में प्रति क्विंटल 1,000 रुपए...