झांसी, सितम्बर 28 -- Jhansi News: झांसी। यदि नेशनल हाइवे की सड़कों की ही पर्ते उधड़ जाएं तो इसे आप क्या कहेंगे। हां यहां कुछ ऐसा ही देखने में आया है। हंसारी मार्ग की हालत देखी। यह बिजौली से ललितपुर हाइवे से जुड़ने वाला मार्ग है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों का गुजरना होता है। इसके बाद भी यहां की उधड़ी हुई सड़क की तरफ किसी का ध्यान भी नहीं गया। बारिश की बौछारों ने इस सड़क की और दुर्दशा कर दी है। अब हालत यह है कि दो पहिया वाहनों को यहां वाहन चलाना भी बड़ा रिस्क लगने लगा है। झांसी मध्य में होने के कारण विभिन्न दिशाओं से सड़कों के द्वारा मार्ग को जोड़ने वाला है। इसी तरह के मार्ग की आपके अपने हिन्दुस्तान ने पड़ताल की। जिसमें देखा कि हंसारी मार्ग जो बिजौली से ललितपुर हाइवे के मार्ग के मध्य को जोड़ता है। इसकी बहुत दुर्दशा हो चुकी है। यहां की सड़क के ऊपर...