Jhansi News: दोपहर में राज्यपाल करेंगी बुविवि में बैठक
झांसी, अगस्त 12 -- Jhansi News: झांसी। बुविवि में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह पौने दस बजे आ जाएगी। वह यहां वैक्सीनेशन और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल का सुबह 9ः40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आ जाएगी। यहां से सुबह 9ः45 बजे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय जाएंगी। सुबह के 10 बजे से 12ः55 बजे तक बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह एवं आंगनबाड़ी किट वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 01ः40 बजे तक विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आज 31 वें दीक्षांत समारोह में आएंगी राज्यपाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.