झांसी, अगस्त 19 -- Jhansi News: झांसी। गुजरे, दो दिनों से तरसा रहे बादल दिन भर बेचैनी बढ़ाकर शाम को पसीजे। बुधवार को झमाझम बारिश हुई। धीमी-तेज बारिश में रानी का शहर झांसी खूब भीगा। जिससे नाले-नालियां सड़क तक भर गए। कई जगह जमाव हो गया। यही नहीं सड़क-चौराहों पर पानी भरा होने से यातायात में असुविधा हुई। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से मौसम का मिजाज कुछ अलग रहा। 5.51 बजे घने बादलों के बीच सूर्योदय हुआ। छुटपुट बूंदाबांदी कर बादल सरक लिए। 10.30 बजे धूप निकल आई। इसके बाद बादलों ने फिर डेरा डाला और सरक गए। इसके बाद बढ़ी उमस ने सभी को हैरान परेशान कर दिया। दोपहर 1.30 बजे धूप ने दस्तक दी। जिससे उमस और बढ़ गई। लोगों को दिन काटना मुहाल हो गया। 3.30 बजे तक लोगों का दिन बड़ी बेचैनी में कटा। शाम 4.30 ...