झांसी, अगस्त 31 -- Jhansi News: झांसी (बबीन), संवाददाता। बबीना में स्टेशन रोड स्थित देशी शराब के ठेके को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का कैश लेकर फरार हो गए। चोर रोशनदार से दुकान में दाखिल हुए और एक लाख 20 हजार रुपये की नगदी उड़ा ले उड़े। वहीं वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बबीना के स्टेशन रोड स्थित एक देशी शराब की दुकान है। रविवार की देर रात सेल्समैन मनोज कुमार दुकान बंद कर घर चले गए। तभी सोमवार तड़के करीब पौने तेज बजे बदमाश रोशनदान तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखी लाखों की रुपये की नगदी समेटकर चंपत हो गए। सोमवार को मनोज कुमार दुकान पहुंचे तो सामान इधर-उधर पड़ा देख दंग रह गए। वहीं दुकान में रखी दो दिन की नगदी गायब थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई ह...