झांसी, सितम्बर 25 -- Jhansi News: झांसी। दहेज हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी पति सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम से हुई मुठभेड़ में हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। फौजी चौराहा स्थित आवास विकास कॉलोनी के किराये के मकान में 30 अगस्त की रात 29 वर्षीय सुधा उर्फ शिवानी गंभीर हालत में मिली थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए थे। मामले में आरोपी पति यश ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, पहुंज डैम जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। ...