झांसी, अक्टूबर 24 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। पाल कालोनी में रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर झूलता मिला। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा कर ससुराल वालों के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कालोनी में रहने वाले महेश पाल की शादी 28 मई 2025 को गुरसराय थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ी िनवासी संध्या के साथ हुई थी। संध्या के भाई आनंद का आरोप है िक शदी के बाद से ही पति महेश, ससुर संतोष, सास राजबती, ननद िकरन और संतोष के िरश्तेदार जुगल िकशोर पाल दहेज के िलए परेशान करते थे। आनंद की माने तो पति और ससुरालवाले उसके साथ मारपीट करते थे। इसकी जानकारी भी संध्या ने दी थी। काफी समझाने के बाद भी ससुराल वाले प्रतािड़त करते रहे। शु...