झांसी, अक्टूबर 29 -- Jhansi News: कार व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे ससुरालजन, आईजी के आदेश पर मामला दर्ज झांसी,संवाददाता

दहेज उत्पीड़न की शिकायत दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालजनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर कार व पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। परेशान विवाहिता ने इसकी शिकायत आईजी से की। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आईजी के आदेश पर मामला दर्ज प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार की बेटी प्रेरणा जायसवाल की शादी 20 अप्रैल 2018 को दिल्ली के ऋषिनगर थाना रानीबाग में रहने वाले सचिन बालिया के साथ हुई थी। प्रेरणा ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पिता अशोक रेलवे में उपभंडार नियंत्रक ...