झांसी, अक्टूबर 13 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक के चुनाव मैदान में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में डटे है। जिनके भाग्य का फैसला 10 जिलों के 10 लाख 64 हजार से अधिक वोटर तय करेंगे। सभी जिलों के मिलाकर कुल 354 मतदेय स्थल बनाए गए है। जहां वोटर मनपसंद प्रत्याशी चुनेंगे। सबसे अधिक प्रयागराज में वोटर है। स्नातक निर्वाचन के लिए प्रशासनिक तैयारियां सभी पूरी हो चुकी है। अब चुनाव मैदान में कुल 13 प्रत्याशी है जो अपनी अपनी किस्मत को आजमाने के लिए खड़े हुए है। फिलहाल 23 अक्टूबर को मतदान होना है। यह सुबह 8 बजे से शाम के 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना का कार्य 27 अक्टूबर मंगलवार को होगा। जिसकी करीब करीब सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्य रूप से मुकाबला सपा और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच ही माना जा रहा है...