Jhansi News: तालाब फटने से 100 एकड़ फसल बर्बाद
झांसी, अगस्त 29 -- Jhansi News: झांसी। झांसी में लगातार हो रही बारिश किसानों पर आफत बनकर बरसी। टहरौली तहसील के गांव कुटौरा में तालाब लबालब होने से फट गया। जिससे उसका पानी कई खेतों में भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 100 एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई। यह मंजर देख किसान रो पड़े। उन्होंने बताया कि एक झटके में अरमान पानी में बह गए हैं। टहरौली तहसील ब्लॉक गुरसरांय ग्राम पंचायत विक्रमपुरा सानी व गांव कुटौरा लगे हैं। यहां बीते रोज लगातार जोरदार बारिश से हालात बिगड़ गए। वहीं दूसरी तरफ एक तालाब में काफी पानी आ गया। आसपास के खेतों में भी पानी भर गया। तालाब क्षमता से अधिक भर जाने से पानी निकलने लगा। इसी बीच उसकी मिट्टी कट गई। जिससे तेज बहाव सड़क को काटता हुआ किसानों के खेतों में चला गया। पानी का बहाव इतनी तेज से बहा सड़क कई इंच डूब गई। वहीं तालाब का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.