झांसी, अगस्त 20 -- Jhansi News: तमंचा-कारतूस समेत पकड़ा बंगरा। थाना पुलिस ने एक को तमंचा कारतूस समेत पकड़ा है। थाना प्रभारी उल्दन अजय कुमार सिंह ने बताया कि अमनपुरा तिराहा से अमनपुरा रोड पर नाले के पास पुलिया के निकट से महेश कुमार उर्फ टाटा को पकड़ा है। उसके पास से देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उस पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...