झांसी, सितम्बर 8 -- Jhansi News: झांसी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले झांसी शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार हुआ। जिसमें डॉ. लक्ष्मी राजपूत को अध्यक्ष व डॉ. राहुल पाराशर को सचिव चुना गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. रविशंकर की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। कार्यकारिणी में ग्रामीण क्षेत्र के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. केके राजपूत और नगर क्षेत्र के उपाध्यक्ष का दायित्व डॉ. बृजेश खरे को दिया गया। महिला उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. प्रियंका चौधरी चुनी गईं। वहीं डॉ. अंशुमान तिवारी कोषाध्यक्ष और डॉ. ओपी राठौर संपादक बनाए गए। केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में डॉ. नितिन कंसौरिया का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- Varanasi News: डॉ. राजेश्वर अध्यक्ष, डॉ. अमित बने सचिव कार्यकारिणी के...