Jhansi News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
झांसी, जुलाई 22 -- Jhansi News: झांसी। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव बढ़वार बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मढ़ौरी निवासी 35 वर्षीय भोला अहिरवार बेटा रामचरण गांव-गांव फेरी लगाकर बर्तन, गुड़िया के बाल, जीरा सहित अन्य मसाले बेचने का काम करता था। बुधवार को वह बाइक से काम पर फेरी लगाने जा रहे थे। जैसे ही बढ़वार बस स्टैंड केपास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं भोला गिरकर डंपर के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.