झांसी, अगस्त 31 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर सज-संवरने लगे हैं। वहीं घर-घर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को बाजार मुरलीवाले के रंग में रंगे रहे। मनमोहक मुरली, मटकी, पोशाक, श्रृंगार की सामग्री लुभा रही है। वहीं पूजन सामग्री, बादाम, मेवे, किसमिस, माखन-मिश्री की डिमांड बढ़ गई है। वहीं नगर के कई श्रीकृष्ण मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: चार को आ रहे हैं कृष्णा, शुरू हुई तैयारियांधार्मिक अनुष्ठान फूटा चौपड़ा स्थित इस्कॉन मंदिर पर्व को आकर्षक अंदाज में सजाया गया। यहां सुबह धार्मिक हुए। भगवान का अभिषेक व श्रृंगार किया गया। यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अनुष्ठान शरू हो गए हैं। मंदिर श्री को सजाया गया है। बड़ाबाजार स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर के व्यवस्थापक पं.वसं...