झांसी, अक्टूबर 27 -- Jhansi News: झांसी (मोंठ), संवाददाता। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में पुरानी तहसील के पास नूरानी मस्जिद के करीब तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। कस्बा मोंठ के महावीरपुरा मोहल्ला के रहने वाले अवध बिहारी लोहिया के बेटे अरुण लोहिया (35) व अमन लोहिया (29) की कृषि मंडी में आढ़त की दुकान है। दोनों धान का कारोबार करते हैं। सोमवार की देर शाम दोनों बाइक से जा रहे थे। जैसे ही पुरानी तहसील से पहले नूरानी मस्जिद के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं अरु...