झांसी, अक्टूबर 15 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। टीडीएस के नियमों के पालन किए जाने को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें टीडीएस प्रावधानों के अलावा बकाया मांग और समयबद्ध तरीके से टीडीएस के नियमों के पालन कराने चर्चा हुई। आयकर भवन में संगोष्ठी दौरान आयकर अधिकारी ने प्रावधानों की जानकारी के साथ-साथ लंबित मांगों का शीघ्र भुगतान करने पर जोर दिया। आयकर प्रावधान के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर टीडीएस स्टेटमेंट की विसंगतियों को संशोधित कराने के लिए कहा गया। संगोष्ठी में सीए जयंतमणी जैन,गौरव अग्रवाल, शिवा लिखधारी उज्जवल मोदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...