झांसी, अगस्त 14 -- Jhansi News: झांसी। घर से टहलने की कहकर निकले अधेड़ का शव बीकेडी चौराहा के पास एक धार्मिक स्थल के करीब मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों को शुक्रवार घटना की जानकारी तब हुई, जब पुलिस घर पहुंची और मृतक के बारे में बताया तो कोहराम मच गया। हालांकि बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जां शुरू कर दी है।

परिवार के बारे में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोंदू कंपाउंउ में रहने वाले 50 वर्षीय केशव रायकवार लोडिंग गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की शाम घर से घूमने की कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। वह बीकेडी चौराहा स्थित धार्मिक स्थल के करीब पहुंचे। तभी किन्हीं कारणों से उनकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। देर शाम उनकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं देर रात जब घर नहीं पहु...