झांसी, अगस्त 13 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गुरुवार को झांसी-खजुराहो एनएच पर छतरपुर बाईपास पर पशु को बचाने में टमाटर से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में चालक-हेल्पर उसमें फंस गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई। टीकमगढ़ (मप्र) से एक पिकअप गाड़ी गुरुवार को टमाटर लादकर मऊरानीपुर की तरफ आ रही थी। जैसे ही चालक हाइवे पर छतरपुर बाईपास के पास पहुंचा। तभी कोई पशु आ गया। जिससे उसने स्टेयरिंग घुमा दी। इससे अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में भरे टमाटर हाइवे पर फैल गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: पशु को बचाने में टमाटर से भरी पिकअप पलटी वहीं चालक और हेल्पर उसमें फंस गए। जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सु...