झांसी, जुलाई 3 -- Jhansi News: झांसी। ककरबई थाना क्षेत्र के गांव बरमाइन में घर में झाड़ू लगा रही महिला को सांप ने डस लिया। सर्पदंश से उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बरमाइन मानसिंह दुकान का सामान ले गए थे। शुक्रवार को उनकी 28 वर्षीय पत्नी सुनीता यादव घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी कोई जहरीला सांप निकला और उसने सुनीता का डस लिया। जिससे वह चीखने लगी। शोर सुनकर घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोग एकत्र हो गए। लेकिन, तब तक सुनीता की तेजी से तबियत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से महिला की मौत पति मानसिंह यादव ने बताया कि खबर पाकर वह घर पहुंचा, उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।...