झांसी, अक्टूबर 30 -- Jhansi News: 90 किलोमीटर सेक्शन में 1437 आरएफआईडी टैग लगाए गए फोटो नंबर 10 मानव कवच के सफल कमीशनिंग के बाद मौजूद अफसरझांसी,संवाददातारेल यात्रियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए झांसी - ललितपुर सेक्शन में 90 किलोमीटर की दूरी पर 'मानक कवच' प्रणाली की सफल कमीशनिंग किया गया।पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत झांसी से ललितपुर तक कुल 90 किमी रेलखंड में 1437 आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग लगाए गए हैं। ये आरएफआईडी टैग ट्रेन की स्थिति एवं पहचान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में कवच प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। 'मानक कवच' एक स्वदेशी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन(एटीपी) प्रणाली है, जिसका उद्देश्य मानवीय त्...