झांसी, नवम्बर 3 -- Jhansi News: त्योहार पर सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनानी के दिए निर्देश झांसी। एडीजी कानपुर ज़ोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में मंगलवार समीक्षा गोष्ठी हुई।गोष्ठी के दौरान जनपदों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित अभियोगों की समीक्षा, विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध नस्तिारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा जनशिकायतों के प्रभावी नस्तिारण सहित विभन्नि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की।गोष्ठी से पूर्व रिज़र्व पुलिस लाइन में गार्द द्वारा सलामी देकर उनका स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इसके बाद एडीजी जोन कानपुर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सुनश्चिति करने, संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित कार्रव...