झांसी, जुलाई 25 -- Jhansi News: झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से यात्रियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्टोरेंट को खाली करा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...