झांसी, सितम्बर 26 -- Jhansi News: बबीना (झांसी), संवाददाता। बबीना क्षेत्र स्थित आर्मी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार रात भंडारे से लौटी रही एक महिला व किशोरी को सेना के ट्रक से कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सेना ने इधर-उधर करीब 500 मीटर का रास्ता आम जनता के लिए बंद करा दिया। एडीजी जोन कानपुर कार्यालय ने भी दो की मौत की पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार, बबीना छावनी क्षेत्र में स्थित कारसदेव ठाकुर बाबा मंदिर यूपी और एमपी के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। शनिवार को यहां भंडारे का आयोजन था। निवाड़ी (मध्य प्रदेश) के चकरपुर निवासी 45 वर्षीय अंगूरी और 10 वर्षीय सेजल भी लोडर से गांववालों के साथ यहां आए थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला, मासूम बच्चे की मौत, 13 घायल देर रात गाड़ी खराब होने से व...