Jhansi News: झांसी में रेस्टोरेंट के अंदर युवक को मारी गोली, झोंके कई फायर
झांसी, जुलाई 24 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। नवाबाद क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट गुरुवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम उठा। बेखौफ दबंग ने एक युवक के सिर में सटाकर गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया है। वारदात के बाद दबंग फायरिंग करते हुए भाग निकला। सूचना पर एसएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया है।जानकारी के मुताबिक, गुरसराय निवासी संजय यादव अपने साथियों के साथ रात करीब नौ बजे रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। अचानक एक युवक पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के संजय की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही संजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग निकला। गोलियों की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। सूचना पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, नवाबाद थाना पुलिस और फॉरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.