झांसी, अगस्त 26 -- Jhansi News: झांसी। बुधवार को बारिश के बीच पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम का यौमे पैदाईश को जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया। रानी के शहर झांसी में जुलूस-ए-मोहम्मदी उल्लास से निकाला गया। जिसमें '..अल्लाह हू अकबर'की गूंज सुनाई दीं। अमन के संदेश के साथ छोटे-बड़े जुलूस मरकजी मस्जिद पर एकत्र हुए। मुस्लिम इलाकों में उत्सवी माहौल रहा। जगह-जगह जुलूस का स्वागत हुआ। लंगर बांटा गया। हिन्दुओं ने भी फूलों की बारिश कर जुलूस का स्वागत किया। सुबह गरियाफाटक, नगरा, पुलिया नंबर नौ, ताज कंपाउंड, भट्टागांव, आईटीआई, नंदनपुरा, आवास विकास, केके पुरी, नगरा नैनागढ़, बिसाती बाजार, शिवाजी नगर, नईबस्ती, मिशन, मसीहागंज, सीपरी, सदर सहित अन्य मुस्लिम इलाकों से छोटे-छोटे जुलूस बाहर सैंयर गेट पर एकत्र हो गए। जहां सीरत कमेटी...