झांसी, जुलाई 5 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। बरुआसागर में धड़ल्ले से जुआ खेला जा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ के अड्डे पर छापा मारा। जहां से जुआ खेलते पार्षद समेत पांच लोगों को पकड़ा है। फड़ से हजारों रुपए बरामद किए हैं। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के नेतृत्व उपनिरीक्षक विशेष पाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेश सैनी, उपनिरीक्षक उदय सिंह, कांस्टेबल सुखवीर, उपनिरीक्षक प्रतीक दीक्षित एवं उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस तय स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस को देख भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घेराबंी की गई। जहां से पार्षद पति महेंद्र निवासी अयोध्या की टोरिया समेत पांच लोगों को पकड़ा। थाना पुलिस के अनुसार मालफड़ से 8,200 रुपए व जामा तलाशी में 5,95 रुपए बरामद किए हैं। कुल 14,150 ...