झांसी, अक्टूबर 30 -- Jhansi News: पिछले 10 माह में पांच हजार शिकायतों में 95 प्रतिशत लोगों के रुपये लौटा चुकी साइबर पुलिस झांसी,संवाददाता यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में हर रोज 33.15 लाख रुपये की 'डिजिटल डकैती', अब बढ़ी रकम वापसी की उम्मीदझांसी में साइबर ठगी और रुपये वापसी हर माह जिले के 500 लोग साइबर ठगी का शिकार बन रहे हैं। पिछले 10 माह में करीब पांच हजार लोग साइबर ठगी की शिकायत कर चुके हैं। त्वरित शिकायत करने पर लिए गए एक्शन के बजट से करीब 95 प्रतिशत लोगों का रुपया वापस कराया जा सका। बावजूद इसके लगातार जागरुकता के बाद भी लोग ऑन लाइन ट्रेडिंग के नाम पर तो कभी मोबाइल हैक के जरिए अपनी जिंदगी भर की पूंजी गवां रहे हैं। साइबर सेल थाना के आंकड़े बताते है कि पिछले 10 माह में करीब 40 करोड़ की ठगी में 26 करोड़ रुपये वापस कराए गए है। जबकि अन्य मामले...