झांसी, अक्टूबर 7 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता । साहब, मैं अभी जिंदा हूं। मृत बताकर वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई है। गरीब हैं। कोई काम नहीं कर सकते। पेंशन ही एक सहारा है। जिससे गुजर-बसर होती है। यह पीड़ा गांव धौर्रा की वृद्ध महिला है। बुधवार को उन्होंने पेंशन बंद होने के बाद अपने जिंदा होने का सुबूत देते हुए उपजिलाधिकारी को दुखड़ा सुनाया। वहीं एसडीएम ने जांच की बात कही है। मऊरानीपुर तहसील के गांव धौर्रा की रहने वाली राजाबेटी ने आरोप लगाया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा था। बीती एक जनवरी को उसे मृत दिखा दिया गया। इसके बाद उसकी पेंशन बंद कर दी गई। यही पेंशन उसके भरण-पोषण का सहारा थी। हैरानी की बात ये है कि महिला के मुताबिक अधिकारियों ने कार्यालय में बैठकर ही जांच पूरी कर उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हो...