Jhansi News: जांच में नहीं आया कोई पॉजिटिव
झांसी, सितम्बर 5 -- Jhansi News: झांसी। झांसी में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा-ए-एच1एन1 बीमारी नियंत्रण में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि दो संदिग्धों मरीजों की जांच की गई थी। जिनका परिणाम निगेटिव आया है। अभी तक जनपद में 14 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें झांसी के 10 मरीज, जनपद ललितपुर के 2, जालौन का 1 तथा दतिया का 1 मरीज सम्मिलित है। इनमें से मात्र एक मरीज का ही परिणाम धनात्मक पाया गया था। जबकि अन्य सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीती 3 सितंबर को पॉजिटिव आए मरीज का स्वास्थ्य ठीक है। मरीज होम आइसोलेशन पर है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: स्वाइन फ्लू प्वाजिटव, बीयू छात्र का इलाज जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.