Jhansi News: जश्न-ए-आजादी की 80वीं सालगिरह मनाने को बुंदेले तैयार
झांसी, अगस्त 13 -- Jhansi News: झांसी। शनिवार को जश्न-ए-आजादी की 80वीं सालगिरह उल्लास से मनाई जाएगी। इसको लेकर रानी का शहर झांसी तैयार और और बुंदेले भी। प्राचीन धरोहरें, इमारतें, किला, पार्क-चौक-चौराहे तज उठे हैं। रात के अंधेरे में जगमगाती रोशनी वंदेमारतम् गुनगुना रही है। यही नहीं शहर के बाजारों ने भी आजादी के ताराने छेड़ रखे हैं। हर तरफ झंडे, बैनर-पोस्टर, एलबम, महापुरुषों के चित्र-तस्वीरों से बाजार सज उठे हैं। अबकी देश की शान तिरंगे के विभिन्न रूप मन मोह रहे हैं। घरों में लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज की काफी डिमांड है। शनिवार को सरकारी-अर्द्धसरकारी दफ्तर, संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, विद्यालय, महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी सहित अन्य स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा। वंदेमातरम्, भारत माता की जय व देश भक्ति तरानों की गूंज होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.