Jhansi News: जलाभिषेक-रुद्राभिषेक, जाप-पाठ और मंत्रोच्चारण
झांसी, जुलाई 31 -- Jhansi News: झांसी। मंत्रोच्चारण, जाप-पाठ, अभिषेक-जलाभिषेक-रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन। श्रवण मास के दूसरे दिन शिवालयों में यही माहौल रहा। शुक्रवार सुबह शिवजी की मंगल आरती हुई। भक्तों ने भगवान का पूजन किया। मोहल्लों में स्थित देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। कहीं ओम नम: शिवाय का अखण्ड जाप हुआ तो कहीं रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्री श्री सिद्धेश्वर सिद्धपीठ पर सुबह आचार्यों के मंत्रोच्चारण के आचार्यों ने शिवजी का अभिषेक किया। श्री श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह-सुबह अभिषेक, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, श्रृंगार किया गया। इसके बाद महामंगल आरती हुई। हजारिया महादेव मंदिर पर ओम नम: शिवाय का जाप हुआ। मढ़िया मोहल्ला स्थित बड़े महादेव मंदिर पर आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का घी, पंचामृत, दूध, दही, गंगाजल से जलाभिषेक किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.