झांसी, नवम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर तहसील में जमीन पैमाइश के लिए ग्रामीण घूम रहा है। यह आरोप पीड़ित ने लगाए हैं। कदौरा निवासी किसान ने बताया कि लगभग 5 महीने से राजस्व विभाग अपनी जमीन की पैमाइश के लिए गुहार लगा रहा है। पर राजस्व के कर्मचारियों पर कोई भी किसान पुकार का असर नहीं पड़ रहा। पीड़ित ने मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि साहब मैने पैमाइश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसका आदेश भी पारित हो गया और पैमाइश की फ़ीस भी दे दी मैने ।पर जो राजस्व के कर्मचारी है वो मेरे खेत में जाने में बहाना बनाते है। कई महीनों से मऊरानीपुर तहसील के चक्कर काट रहा हूं।राजस्व के कर्मचारियों द्धारा मुझे संतुष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। पिता की जमीन पर गाँव के दबंग कब्जा किये हुए है। पीड़ित ने एसडीएम ...