Jhansi News: छात्रावास में घुसे संदिग्ध ने छात्राओं के फाड़े कपड़े
झांसी, अक्टूबर 26 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला खुशीपुरा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में रविवार-सोमवार की रात संदिग्ध घुस गया। वह करीब 11 मिनट तक रहा। सोमवार को छात्राओं के सूख रहे कपड़े फटे मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें एक संदिग्ध कैद हुआ है। वहीं अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपनिदेशक समाज कल्याण सहित अन्य को दिए शिकायती पत्र में राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास खुशीपुरा की अधीक्षक प्रभावती ने बताया कि यहां छात्राएं रहती हैं। सोमवार को उनके बाहर पड़े कपडे फटे पाए गए। जिससे छात्राएं सहम उठीं। आनन-फानन में सीसीटीवी कैमरे चेक कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.