झांसी, सितम्बर 8 -- Jhansi News: झांसी। भादौं के दूसरे सप्ताह में मॉनसून बे्रक बेचैनी बढ़ाने लगा है। मंगलवार भी बादल छाए। पर, बरसे नहीं। जिससे बढ़ी उमस से शहरी बेकल रहे। वहीं अधिकतम पारा 34 तो न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में बादल छाएंगे। हल्की बारिश की के आसार हैं। मंगलवार सुबह 5.58 बजे सूर्योदय हुआ। तब घने बादल छाए थे। 8.30 बजे बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में रहे। पर, बूंदाबांदी तक नहीं हुई। 10.30 बजे गर्मजोशी से सूरज निकला। जिससे जमीन से छूटे भभके से उमस गालिब हो गई। चटक धूप परेशान करने लगी। सबसे बुरा हाल खरीदार और फुटपाथी दुकानदारों का हुआ। वह छांव तलाशते दिखे। खरीदार छाते की ओट में बाहर निकले। दोपहर 12.30 बजे मौसम और तल्ख हो गया। इसके बाद लगातार मौसम में सख्ती आती गई। हालंाकि ढाई बजे...