झांसी, अगस्त 11 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। लहचूरा थाना क्षेत्र के गांव धायपुरा में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर घुसे चोर जेवर-नगदी ले गए। वहीं एक रात में दो जगह हुई चोरी के बाद दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शिक्षक समेत तीन घरों में लाखों के जेवर व नगदी चोरीपहली चोरी का विवरण गांव धायपुरा में सबसे पहले चोर रामवती पत्नी स्वर्गीय चतुर्भुज श्रीवास के घर पहुंचे। ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड़कर सामान खंगाला। लेकिन यहां चोरों के हाथ कोई खास सामान नहीं लगा। पीड़ित हरिओम का आरोप है कि पिछले एक साल में उनके घर में करीब तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक बार बकरी चोरी हुई थी, जबकि दूसरी घटना में करीब पांच लाख रुपये की चोरी की बात सामने आई थी। उनका कहना है कि पिछली घटनाओं में भी चोरों का सुर...