झांसी, नवम्बर 29 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव पृथ्वीपुर स्यावरी में दुकान से चुराते रोकने पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को चाकू घोंप दिया। गले में चाकू से लगने से वह लहूलुहान हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांवपृथ्वीपुर स्यावरी के रहने वाले नरेंद्र कुमार गेंडा ने बताया कि उनके 65 वर्षीय चाचा लक्ष्मी प्रसाद गेंडा की गांव में कपड़े की दुकान है। शनिवार की देर शाम वह दुकान पर थे। तभी झपकी लगने की वजह से लेट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सोता देख पड़ोस के दो युवक वहां पहुंचे और गल्ला खोलकर रुकए निकालने लगे। जैसे ही लक्ष्मी प्रसाद को आहट हुई तो उनकी नींद खुल गई। उन्होंने इसका विरोध किया। तभी...