झांसी, सितम्बर 4 -- Jhansi News: झांसी। थाना कटेरा क्षेत्र के पड़रा में सुखनई नदी पर बने चैकडेम में पैर फिसलने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पड़रा के रहने वाले बाबूलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके पिता बुद्ध प्रकाश अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेतों में जंगली जानवर आ जाने पर उन्हें भगाने के लिए वह सुखनई नदी के किनारे गए थे। तभी चैकडेम के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरे, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: काली नदी पुल से ग्रामीण ने लगायी छलांग, लापता घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रव...