झांसी, अक्टूबर 8 -- Jhansi News: झांसी/समथर, संवाददाता । समथर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर धर-दबोचा। उनके पास से चार चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। नगर के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की शिकायतें आ रही थीं। इसी कड़ी में पुलिस गश्त पर थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, उपनिरीक्षक समरथ सिंह, विनय कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम गुरुवार तड़के पौने चार बजे पंडोखर बॉर्डर से लगभग 100 मीटर पहले नीम के पेड़ के पास पहुंची। जहां संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देख वह सकपका गए। उनसे पूछताछ की गई तो वह शातिर चोर निकले। उन्होंने अपना नाम अभिषेक उर्फ पीयूष, राघवेन्द्र उर्फ रघु तथा शिवम राजपूत बताया है। ...