झांसी, जुलाई 20 -- Jhansi News: झांसी। झांसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ताडोल गांव में खाना बनाते समय चूल्हे की चिनगारी से कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गृहस्थी, अनाज, दालें, कपड़े,बर्तन सबकुछ जलकर राख हो चुका था। गांव ताडोल निवासी रामकली पाल सोमवार को अपने घर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक चिनगारी उछली। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कच्चा मकान सुलग उठा। इसी बीच उसमें भीषण आग लग गई। वहीं धुआं और लपटें देख आसपास हड़कंप मच गया। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। उन्होंने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। पीड़ित के अनुसार खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ...