झांसी, अगस्त 21 -- Jhansi News: झांसी (मोंठ)। बार संघ मोंठ की चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन कार्यालय बार संघ मोंठ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सीताराम बरदिया एडवोकेट, संजय कुमार बादल एडवोकेट, राजाराम बौद्ध एडवोकेट एवं ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार गुप्ता तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भगवतदयाल मुद्गल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद के लिए सुदामाप्रसाद एडवोकेट एवं श्रीमती नीलम वर्मा एडवोकेट ने अपना दावा प्रस्तुत किया। इसी क्रम में संयुक्त सचिव ऑडिटर पद के लिए पवन कुमार पाराशर एडवोकेट एवं बलकर्ण सिंह एडवोकेट, जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मिलिंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने नामांकन किया। यह भी पढ़...