झांसी, अक्टूबर 7 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन में 15 नामांकन वैध पाए गए और इन पर रिटर्निग आफीसर ने फिॅ लहाल अपनी मुहर लगा दी। नामांकन पत्रों में आज जांच के दौरान कुल 19 नामांकन में चार नामांकन पत्रों में त्रुटियां मिली। इसमें बताया कि प्रत्याशियों ने अपनी सूचनाओं को पूरा नहीं भरा था। जिसके कारण निरस्त कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र/मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि मान्यता प्राप्त दल बीजेपी से अशोक राठौर और सपा से डा मान सिंह यादव के साथ ही 13 निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वैध मिले है। जिन चार नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया है उसमें अलग अलग तरह की त्रुटियां पाई गई थी। इसमें जैसे नामांकन पत्र में हस्ताक्षर न होना, अधूरी सूचना और प्रस्तावकों के हस्...