झांसी, अगस्त 2 -- Jhansi News: चिरगांव। नगर की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई है। बीते रोज बिगड़े मौसम के बाद रात में घंटों नगर की बत्ती गुल रही है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। वहीं बीती रात भी बिजली व्यवस्था का बुरा हाल रहा। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बत्ती का ठिकाना नहीं है। मामूली बारिश के बत्ती गुल हो जाती है। जो कई घंटों बाद आती है। लोगों ने व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...