झांसी, सितम्बर 6 -- Jhansi News: झांसी। घर से निकले टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह उसका शव बड़ागांव के गांव दिगारा स्थित पहाड़ी के पास खंडहर में फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एरच थाना क्षेत्र के गांव बिलारी व हाल बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव दिगारा में रहने वाले 42 वर्षीय जियालाल अहिरवार टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।घटनाक्रम शनिवार की रात वह परिवार के संग घर पर थे। तभी शौच की कहकर निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। वह गांव स्थित एक खंडहर में गए। वहाँ उन्होंने रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। काफी देर जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। वहीं रविवार को परिजन तलाश कर रहे थे। तभी लोगों ने खंडहर में जियालाल का शव फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गए।पर...