झांसी, अक्टूबर 9 -- नवरात्र से पहले बाजारों में रौनक Jhansi News: झांसी, संवाददाता । सजे-संवरे श्रृंगार, फूल-फूल, मिठाई, कॉस्मेटिक के प्रतिष्ठान, चमचमाते ज्वैलरी शॉरूम, ..नए लुक में बर्तन, ..उम्दा कलेक्शन के बीच कपड़ा मार्केट, ..ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी, ..चूड़ी-कंगन, शूट्स-साड़ी के दमकते प्रतिष्ठान और धीरे-धीरे बढ़ती रौनक। गांवों से शहर हर तरफ होती तैयारियां और हर किसी को शारदीय नवरात्र की शुभ बेला का इंतजार है। 11 अक्तूबर से दुर्गा महोत्सव शुरू होंगे। इसी के साथ ढोल-नगाड़े बजेंगे और घर-घर शुभ घड़ी दस्तक देगी। कहींं सगाई-तिलक, कान छेन, गृह प्रवेश होगा तो कहीं मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इसको लेकर बुंदेलों ने खरीदारी शुरू कर दी है। शहर का कपड़ा, बर्तन, कॉस्मेटिक, ज्वैलरी, ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी, साड़ी-सूटस, किराना, ड्राईफ्रूट, जनरल, मर्चेंट, शामियाना, ...