झांसी, अक्टूबर 24 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के बंगरा ब्लॉक परिसर में ग्राम विकास अधिकारी के सरकारी आवास में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग मऊरानीपुर की रेस्क्यू कर सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। बंगरा ब्लॉक परिसर में ग्राम विकास अधिकारी का सरकारी आवास है। शनिवार को परिजन घर पर थे। तभी उन्होंने किसी चीज की आवाज आई। उन्होंने झांककर देखा तो दहशत में आ गए। सांप अलमारी के पीछे जाने लगा। वह काफी बड़ा था। लोगों ने उस पर निगाह रखी। इसकी सूचना वन विभाग मऊरानीपुर के अफसरों को दी गई। जिस पर तुरंत टीम पहुंची। आनन-फानन में रेस्क्यू किया गया। वन कर्मचारी दीपक कुमार और राहुल चौरसिया ने किसी तरह सांप को काबू में किया। उन्होंने बताया कि उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया है। उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। कहा, अगर किसी कोई जीव निकलत...