झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। ..सजे-संवरे पंडाल, ..बजते ढोल-ताशे, ..थिरकते बुंदेले, ..लगते जयकारे, ..और पंडालों में स्थापित होने को जाती दुर्गा प्रतिमाएं। रविवार बुंदेले दुर्गा महोत्सव के रंग में रंग गए। गांवों से शहर तक घर-घर, गली-मोहल्लों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई। ब्रह्ममुहूर्त से शुभ मुहूर्त में पर दुर्गा पंडालों में आचार्यों ने कलश स्थापना मंत्रोच्चारण के बीच कराई। अखंड ज्योति जलाई गई। कहीं सुबह-दोपहर तो कहीं देर रात तक दुर्गा प्रतिमाएं दरबारों में विराजमान की गईं। नगर में करीब 900 से एक हजार स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। रविवार अल सुबह से मां की प्रतिमाएं पंडालों तक लाने का सिलसिला शुरू हुई। मूर्तिकला केन्द्रों पर समितियों का मेला सा लगा रहा। प्रतिमा मिलते ही समिति के सदस्य झूम उठे। फिर सड़कों पर...