झांसी, अक्टूबर 9 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । दुर्गा उत्सव महासमिति की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने वाले आकर्षक-सुंदर पूजा पंडालों को पुरस्कृत किया जाएगा। शहर में राम बरात का भी स्वागत होगा। वहीं डांडिया उत्सव आयोजित करने वालों से आधार कार्ड देखकर ही लोगों को शामिल करने को कहा गया है। एक स्थानीय होटल में बातचीत में कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने बताया कि सभी दुर्गा उत्सव समितियां अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र भी रखे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: निर्णय: दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक महासमिति ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों...