झांसी, अगस्त 12 -- Jhansi News: झांसी। झांसी में बुधवार रात बदमाशों ने गल्ला व्यापारी को गोली मारकर सनसनी फैला दी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारी है। गोली कमर में लगी है और व्यापारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। झांसी में बुधवार रात गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया。

घटना की जानकारी बताया जा रहा है कि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी रात मंडी स्थित अपनी आढ़त की दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे।

हमले का विवरण इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और तमंचे से फायर कर दिया। गोली प्रशांत पनिहारी की कमर में लगी, ज...